उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, बिंदु सिंह चौहान बनीं ज़िलाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रत्येक 3 वर्ष में सभी जिला नगर एवं कस्बा इकाइयों को भंग करने के पश्चात प्रदेश नेतृत्व ने पुनः पदाधिकारी एवं नई सदस्यता के साथ व्यापार मंडल के गठन का आवाहन प्रत्येक जिला स्तर पर किया।
जिसके तहत आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अवध बिहारी मिश्रा के प्रतिष्ठान पर एक बैठक जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित द्वारा बुलाई गई। जिसमें युवा जिला एवं जिला महिला का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित , प्रदेश संगठन मंत्री अजय टंडन द्वारा मंडल में आए हुए नए सदस्यों एवं पुराने पदाधिकारी को मंडल की सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए व्यापार मंडल के नीतियों एवं कार्यशाली के बारे में बताया । इस परिपेक्ष में प्रदेश मंत्री विभु गुप्ता ने संगठन में एकजुट होकर कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया और मंडल की विशेषताओं का बखान किया। जिसमें आज महिला जिला के गठन में बिंदु सिंह चौहान को जिला महिला अध्यक्ष के पद पर सम्मानित कर माल्यार्पण किया गया और उन्हें महिला इकाई की ज़िलाध्यक्ष का प्रमाण पत्र भी दिया गया। नवनिर्वाचित महिला जिला अध्यक्ष बिंदु सिंह चौहान ने व्यापार मंडल की नीतियों पर कुशलता पूर्वक कार्य करने के लिए आश्वासन दिया। इसके पश्चात युवा जिला कमेटी का गठन हुआ जिसमें अवनीश त्रिवेदी को युवा जिला अध्यक्ष का पद दिया गया युवा जिला अध्यक्ष ने भी अपने पद की गरिमा को बनाए रखने के लिए व्यापार मंडल के प्रति आश्वासन व्यक्त किया और निष्ठा पूर्वक कार्य करने का उल्लेख किया।
युवा जिला अध्यक्ष कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष द्वारा की गई । जिसमें आशीष प्रजापति को युवा जिला महामंत्री , वेद प्रकाश यादव को युवा जिला कोषाध्यक्ष , जगतार सिंह तारे युवा जिला उपाध्यक ,उपाध्यक्ष अश्वनी दीक्षित युवा जिला उपाध्यक्ष, विवेक तिवारी युवा जिला उपाध्यक्ष ,विक्रम शर्मा युवा जिला उपाध्यक्ष ,विपिन गुप्ता युवा जिला संगठन मंत्री ,अभिषेक मिश्रा युवा जिला संगठन मंत्री , तबरेज अहमद युवा जिला मंत्री और मोइनुद्दीन को युवा जिला मंत्री का पद दिया गया।
आज के इस युवा जिला एवं महिला जिला गठन में जिला अध्यक्ष भरत पांडे और महामंत्री अपूर्व माहेश्वरी आई टी सेल , जिला महामंत्री राजन द्विवेदी ,सुरेंद्र सिंह जिला कोषाध्यक्ष , नगर अध्यक्ष कैलाश गुप्ता , नगर महामंत्री रजनीश गुप्ता और पूर्व जिला महिला जिला अध्यक्ष कंचन मिश्रा उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आईटी सेल अपूर्व माहेश्वरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पद मनोनीत करने के पश्चात प्रदेश संगठन मंत्री अजय टंडन जी ने आभार व्यक्त पर कार्यक्रम का समापन किया। यह जानकारी अपूर्व माहेश्वरी
जिला महामंत्री आईटी सेल ने दी।
Comments
Post a Comment