Posts

Showing posts from July, 2023

हरदोई में कांग्रेसियों ने प्रदेश सचिव मंजूलता मित्रा के नेतृत्व में मणिपुर के घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, किया धरना प्रदर्शन

Image
जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई के तमाम पदाधिकारियों एवं कांग्रेस जनों के द्वारा आज तिकोनिया पार्क पुलिस लाइन के सामने गांधी जी की प्रतिमा के समीप मोमबत्ती जलाकर मणिपुर में घटित होने वाली अमानवीय घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव श्रीमती मंजूलता मित्रा ने महिलाओं के इस घोर अपमान हेतु मणिपुर सरकार एवं केंद्र सरकार को घेरा और महिलाओं की रहनुमा बनने वाली स्मृति ईरानी से गिरते हुए इस दुष्ट कृतित्व पर जवाब देने की मांग की। हरदोई कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि दोबारा ऐसी घटना देश में न घटित हो, इसके लिए केंद्र सरकार से कठोर कार्यवाही करने की मांग की । पूर्व अध्यक्ष राजीव सिंह ने केंद्र सरकार को घेरते हुए यह कहा कि अगर जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं उनका सम्मान देश में घटा है । जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि मणिपुर सरकार मे हो रही हिंसा काफी निंदनीय है हम सब इसका कड़ा विरोध करते है  खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तुषार दीक्षित ने कहा कि मणिपुर पिछले कुछ महीनों से लगातार जल रहा है जिस पर केंद्...

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने फल वितरण और पौधारोपण कर मनाया मंत्री रजनी तिवारी का जन्मदिन

Image
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा हरदोई के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जिला महिला चिकित्सालय हरदोई में फल वितरित कर व पौधारोपण कर शिक्षा राज्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।  जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी ने कहा कि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने विपरीत परिस्थितियों से लड़कर आज जिस तरह से राजनीति में आगे बढ़कर ब्राह्मण समाज का नाम रोशन किया ये समाज के लिये बहुत गर्व की बात है। आज उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर संगठन द्वारा फल वितरित कर व पौधरोपण कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी ने कहा कि मंत्री जी ब्राह्मण समाज का कुल गौरव है। उन्होंने सदैव सर्व समाज के साथ साथ हर किसी की मदद की है। सभी के सुख दुख में वो सदैव खड़ी रहती हैं। हम सभी को उन पर नाज़ है।  फल वितरण में जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष के अतिरिक्त जिला हॉस्पिटल के चीफ फरमासिस्ट विजय तिवारी, जिला संरक्षक उमेश मिश्रा, जिला प्रभारी अमित अग्निहोत्री ,जिला सयोजक रंजीत शुक्ला,सत्यम मिश्रा, मनीष पाण्डेय,...

मंजू मित्रा बनीं राष्ट्रीय मानवाधिकार भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो की जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने दी बधाई

Image
जनपद की वरिष्ठ समाजसेविका और कांग्रेस नेत्री श्रीमती मंजू लता मित्रा के उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्य, मानवाधिकार संगठन के प्रति समर्पण कार्यों के कारण राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो की जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।  श्रीमती मंजू के शुभचिंतकों, मित्रों एवं परिवारिक सदस्यों ने उन्हें इस दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि वह अपने पद का निर्वहन पीड़ितों को न्याय दिलाने, वंचित समाज की सेवा करने में लगाएंगी।

हरपालपुर में मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव ने केक काटकर की अखिलेश के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना

Image
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन कटियारी डिग्री कॉलेज हरपालपुर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर साथ मनाया गया। इस अवसर पर पम्मू यादव ने सपा सरकार में अखिलेश यादव द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की तथा उन्हें विकास पुरुष बताया, उन्होंने कहा जनता बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार,महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है। इस सबसे जनता को मुक्ति सिर्फ अखिलेश यादव दिला सकते हैं। उन्होंने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित नेता चंद्रशेखर आज़ाद पर हुए हमले की निंदा की। इस मौके पर जगमोहन राजपूत पूर्व ब्लॉक प्रमुख, विमल मिश्रा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पप्पू यादव प्रधान ,अमरेश यादव प्रधान,नागेंद्र मिश्रा पूर्व प्रधान,रामनिवास राजपूत पूर्व प्रधान,सुखराम बाबा प्रधान,रामतीर्थ पाल जिला सचिव,रतिराम राठौर,रजनीश पाल,छैलबिहारी राजपूत,पुनीत मिश्रा,अभिषेक मिश्रा, प्रवीन शुक्ला,पप्पू प्रजापति आदि तमाम लोग मौजूद रहे।