Posts

Showing posts from October, 2022

इनरव्हील के मण्डप में गूंजेगी कलात्मक रुनझुन, रंगारंग होगी दो दिवसीय रैली और आईएसओ मीट, 108 डिस्ट्रिक्ट की 400 महिला प्रतिनिधियों से गुलजार होगा शहर, महकेगी सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना की सुगंध

Image
इनरव्हील के मण्डप में आज गूंजेगी कलात्मक रुनझुन, रंगारंग होगी दो दिवसीय रैली और आईएसओ मीट। 108 डिस्ट्रिक्ट की 400 महिला प्रतिनिधियों से गुलज़ार होगा शहर __________________________________________ सोमवार और मंगलवार शहर की फ़िज़ाओं में नारी चेतना को लेकर एक नया इतिहास रचेगा। शक्ति वाहिनी की हुंकार गूंजेगी और बिखरेंगे रचनात्मक विचार। अवसर होगा जश्न-ए-इनरव्हील क्लब का जिसमें लगने वाले स्टाल्स और होने वाले कार्यक्रमों में 108 डिस्ट्रिक्ट से आने वाली करीब 400 महिला प्रतिनिधियों की प्रतिभा के रंग खिलेंगे। आवास विकास कालोनी स्थित जेके पब्लिक स्कूल में इसी हलचल के बीच प्रेसीडेंट के ताज का नया आगाज भी होगा।  महिलाओं की अग्रणी संस्था इनरव्हील क्लब डीओडी (डाटर्स आफ दुर्गा) की सोमवार से जनपद में होने वाली दो दिवसीय रैली और आईएसओ मीट को लेकर प्रदेश के चहुंओर से आने वाली चार सैकड़ा महिला प्रतिनिधियों के स्वागत-सत्कार के लिए शहर हिलोरें ले उठा और  रविवार को अधिकांश होटल्स अग्रिम अधिग्रहीत हो गये। सामाजिक विश्लेषकों का आंकलन है कि इनरव्हील क्लब के इस तरह के आयोजन अक्सर महानगरीय व्यवस्...

कछौना में आयोजित कृषि गोष्ठी में किसानों को नि:शुल्क बीज किट का वितरण

Image
कछौना (हरदोई) ब्लॉक सभागार में कृषि विभाग की तरफ से किसान मेला व कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।  जिसमें मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा सरकार किसानों की आय दोगुनी के लिए सतत प्रयासरत है। योजनाओं का लाभ सीधे किसानों को मिल रहा है। बिचौलियों का कार्य खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना किसानों के लिए प्राणवायु का कार्य कर रही है। वर्तमान परिवेश में हमें खेती की उर्वरक शक्ति बचाने व मानव स्वास्थ्य को सही रखने के लिए जैविक खेती की ओर अग्रसर होना चाहिए। हमारे द्वारा अंधाधुंध रसायन का प्रयोग करने से मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, इसलिए जैविक खेती की शुरुआत करें।  विशिष्ट अतिथि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा यह ब्लॉक हमारा परिवार है, जिसमें किसान सदस्य हैं। इन आयोजन के माध्यम से किसानों के हितों में चलाई जा रही योजनाओं का ज्यादा से जानकारी कर लाभ उठाना चाहिए। मुख्य अतिथि गणों द्वारा किसानों को निःशुल्क बीज किट उपलब्ध कराई गई। उप कृषि निदेशक नंदकिशोर शर्मा ने किसानों के हित में चलाई ...

राम जानकी मंदिर में श्रीमद भगवत कथा सुनने के लिए उमड़े भक्तजन

Image
आचार्य संतोष भाई जी की कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तजन श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में आचार्य श्री संतोष भाई जी ने आज कथा के तीसरे दिन मनुष्य के मन को नियंत्रण करने का साधन बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का मन बहुत चंचल होता है। इसे केवल ध्यान सेवश में किया जा सकता है। कपिल भगवान का आख्यान सुनाते हुए आचार्य श्री संतोष भाईजी ने बताया कि मन चंचल है, स्त्रियों का आभूषण उनकी लज्जा है। स्त्रियो का धर्म पहले अपने परिवार के लिए है। पति के चरणों की सेवा करते करते सती अनुसुइया ने गंगा महरानी को अपने घर प्रगट करा दिया। स्त्रियों को अपने पति की बात माननी चाहिए। अपने पति भगवान शिव की बात न मान कर सती को पश्चाताप की अग्नि में जलना पडा। गृहस्थ आश्रम में पति पत्नी परस्पर एक दूसरे पर भरोसा करके परिवार को सुख प्रदान कर सकते हैं  भक्ति करने की कोई आयु नहीं होती किसी भी उम्र में मनुष्य भगवान की प्राप्ति कर सकता है बालक ध्रुव ने 5 वर्ष की अवस्था में भगवान की प्राप्ति कर ली और उनकी कृपा से राज्य भोग सुख भी प्राप्त किया। अंत में भगवान के धाम...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हरदोई से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेसी

Image
भारत जोड़ो यात्रा में हरदोई के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में करेंगे शिरकत    -अजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष व पीसीसी सदस्य  आशा सरोज आश्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा आयोजित कांग्रेस जनों की एक अहम बैठक में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्लॉक  एवं नगर अध्यक्ष कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों की मौजूदगी में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी  नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश की सीमा में बुलंदशहर में प्रवेश करने के अवसर पर जिला कांग्रेस हरदोई यात्रा का भव्य स्वागत करेगी।  पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह ने घोषणा की कि राहुल गांधी ने तो देश के लिए इस यात्रा को शुरू किया है और चल दिए हैं देश में कांग्रेस को जोड़ने के लिए इसलिए आज हम सारे कांग्रेसी लोग संकल्प लेकर जाएंगे कि कांग्रेस को मजबूत कर आगामी लोकसभा चुनाव में और अन्य प्रदेशों में जहां समाज विरोधी सरकार है हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वाली सरकारें हैं वहां पर कांग्रेस को जिताएंगे और कांग्रेस की सरकार बनाएंगे इसके साथ ही जनपद हरदोई की 2 लोकसभा सीटों को जीता कर राहुल गां...

हरदोई के कांग्रेसियों में नकुल दुबे ने भरा जोश

Image
  संगठन की मजबूती व निकाय चुनाव में जीत के लिए लिए जी जान से जुटें सभी कार्यकर्ता।  नकुल दुबे, प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री   उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं उ प्र सरकार में पूर्व मंत्री रहे नकुल दुबे ने सभी सण्डीला, बालामऊ, सांडी, हरदोई, गोपमाउ, शाहाबाद, सवायजपुर, बिलग्राम -मल्लावां आदि विधानसभाओं में भृमण कर संगठन के पदाधिकारियों व पूर्व प्रत्याशियों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती व निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि संगठन मजबूती व निकाय चुनाव में जीत के लिए लिए जी जान से जुटें सभी कार्यकर्ता।भाजपा के झूठे वादों से निराश जनमानस को कांग्रेस से आस है।  श्री दुबे ने कहा कि जन मानस कांग्रेस सरकार बनाने के लिए मन बना चुका है।हम सभी को बूथ स्तर तक संगठन विस्तार करना होगा।हम सभी कार्यकर्ता साथी निकाय चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए जनता के बीच सघन जन सम्पर्क अभियान चलाएंगे। प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में सभासद व अध्यक्ष हेतु तैयारियां प...

शायद आप नहीं जानते होंगे हरदोई के बारे में ये दिलचस्प बातें !

Image
शायद आप नहीं जानते होंगे हरदोई के बारे में ये दिलचस्प बातें ! आमिर किरमानी :   # हरदोई  के बाशिंदों को ज़िले के फाउंडेशन डे यानी स्थापना दिवस की बहुत-बहुत मुबारकबाद। आइए जानते हैं अपने हरदोई के बारे में कुछ दिलचस्प बातें- हरदोई ज़िले की स्थापना आज से लगभग 163 साल पहले आज ही के दिन यानि 28 अक्टूबर 1859 में ब्रिटिश हुकूमत में की गई थी। आपको बता दें कि कम्पनी (ईस्ट इंडिया) राज में ज़िला मुख्यालय मल्लावां में था। सन 1857 के ग़दर के बाद कम्पनी सरकार से राजकाज ब्रिटिश सरकार ने अपने हाथों में ले लिया। एक सुरक्षित जगह और बीचोंबीच में स्थित होने की वजह से ब्रिटिश सरकार ने अपना ज़िला मुख्यालय हरदोई में स्थापित किया। हालांकि पहले हरदोई के नाम से यह कोई कस्बा या शहर नहीं, महज एक गांव था, जिसे बाद में ज़िला मुख्यालय के रुप मे विकसित करके और भव्य रुप दिया गया। उस समय अंग्रेजों की दूरदर्शिता और क़ाबिलियत के हम आज भी क़ायल हैं क्योंकि हरदोई मुख्यालय न केवल कोलकाता-अमृतसर, बल्कि लखनऊ-दिल्ली रेल रूट पड़ रहा था। इसीलिए हरदोई रेलवे स्टेशन से देशभर के लगभग सभी प्रमुख शहरों के लिए सीधी ट्रेनें हैं। यहां का ...