Posts

Showing posts from January, 2023

चेतना शुक्ला को मिला विवेकानंद यूथ आइकन अवार्ड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Image
हरदोई की चेतना शुक्ला तिवारी को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राज्यश्री विवेकानंद यूथ अवार्ड से किया सम्मानित।  शहर निवासी चेतना शुक्ला तिवारी को राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। मुख्य समारोह यूपी दिवस पर लखनऊ में आयोजित किया गया। चेतना शुक्ला को यह अवार्ड कोविड काल में जन सहयोग व महिलाओं के उत्थान हेतु विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया। युवा कल्याण विभाग द्वारा दिये जाने वाला यह पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी में प्रदान किया गया। इसमें पचास हजार रुपये की धनराशि का चेक व स्वामी विवेकानंद की ट्रॉफी दी गई है। राज्यपाल ने अंगवस्त्र पहनाकर व मुख्यमंत्री ने ट्राफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर अलंकृत किया। आपको बता दें कि श्रीमती चेतना ने अपने निजी व्यय पर कोरोना महामारी के दौरान लोगों के बीच भोजन, वस्त्र, ऑक्सीजन, दवाइयों आदि का वितरण करके उनकी खूब मदद की थी।

सवायजपुर विधानसभा के पाली कस्बे में निकाली गई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, ज़िलाध्यक्ष भी हुए शामिल

Image
  भारत जोडो यात्रा को जनसमर्थन देने के लिए जनता का आभार व्यक्त करने व हाथ से हाथ जोडो अभियान का निमंत्रण देने निकले कांग्रेसी  प्रांतीय अध्यक्ष माननीय नकुल दुबे के निर्दशानुसार राहुल गाँधी जी की भारत जोडो यात्रा को समर्थन देने के लिए जनता का आभार व्यक्त करने के लिए धन्यवाद पद यात्रा का आयोजन सवायजपुर  विधानसभा के नगर पाली में कि या गया। पदयात्रा का आयोजन कांग्रेस नेता कादिर खान ने किया। पदयात्रा का नेतृत्व समाजसेवी सवायजपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राजू ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि देश भर में राहुल गाँधी जी की भारत जोड़ो यात्रा को अपार स्नेह व समर्थन मिल रहा है। नफरत के खिलाफ मोहब्बत का पैगाम लोगों तक पहुंच गया है। आपसी भाई चारे को मजबूत करती हुई यह यात्रा आगे बढ़ रही है। समाजसेवी एवं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि भारत जोडो यात्रा ने मोहब्बत का सन्देश देकर एकता, समता, सदभावना की भावना को मजबूती दी है। समाज का हर वर्ग जात पांत, धर...

युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

Image
  हरदोई युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव नें भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पदयात्रा में राहुल गांधी से मिलकर उनके साहस और मेहनत की प्रशंसा की। भारत जोड़ो पदयात्रा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शुरू होती है। इस कंपकपाती ठंड में लाखों लोगों का हुजूम देखने लायक है। जनता लाखों की संख्या में जननेता राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चल रही है। इसका उद्देश्य साफ है कि जनता को राहुल गांधी जी से मोहब्बत है। वह उनके साथ मिलकर देश से नफरत को खत्म कर देगी।  पदयात्रा में निर्भान सिंह यादव नें राहुल गांधी से मिलकर उनके साहस, मेहनत और लगन की प्रशंसा की और कहा इतनी ज्यादा ठंड में भी आप टीशर्ट पहनकर कर चल रहे है, तो यह एक तपस्वी ही कर सकता है। 

सवायजपुर इलाके में 20 करोड़ रुपये से सुधरेगी बाढ़ग्रस्त गांवों की हालत, 4 बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं को शासन को मिली मंज़ूरी

Image
2016 लाख की परियोजनाओं से संवरेगी बाढ़ग्रस्त गांवों की सूरत, सवायजपुर में 4 बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएं शासन से स्वीकृत हरदोई का सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र, जो पांच बड़ी और कई अन्य छोटी-छोटी नदियों से घिरा हुआ क्षेत्र है। जहां प्रतिवर्ष बाढ़ से सैकड़ों गांवों में जन धन की हानि होती है। वहां अब सवायजपुर के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से तकरीबन 5 दर्जन गांवों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हो सकेंगे। विधायक श्री रानू के प्रस्तावों को शासन की हरी झंडी मिल गई है। जिसमें तकरीबन 2016 लाख की लागत की 4 बाढ़ सुरक्षा परियोजना स्वीकृत हो गई है। सवायजपुर विधानसभा के भरखनी, हरपालपुर और सांडी ब्लॉक के तकरीबन एक सैकड़ा गांवों में हर वर्ष आने वाली बाढ़ से हजारों बीघे खेती बर्बाद हो जाती है। इन गांवों की सूरत सुधारने के लिए विधायक श्री रानू ने शासन को प्रस्ताव भेजे थे। जिन पर उत्तर प्रदेश राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थायी समिति ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में आहूत परिषद की बैठक में सवायजपुर विधानसभा के अंतर्गत रामगंगा नदी के क...

मलिहामऊ की छात्रा ने जीती स्टेट लेवल जूडो प्रतियोगिता

Image
डॉ.हरिशंकर मिश्र पीजी कॉलेज मलिहामऊ की छात्रा रोशनी देवी ने स्टेट लेवल जूडो चैंपियनशिप जीती।  जालंधर में होने वाली नेशनल जूडो चैंपियनशिप के लिए चयनित होकर अब लखनऊ विश्वविद्यालय एथलीट एसोसिएशन लखनऊ का प्रतिनिधित्व करेंगी मलिहामऊ की छात्रा रोशनी।  महाविद्यालय के प्रबन्धक धनंजय मिश्र ने आगामी जालंधर में होने जा रही नेशनल जूडो चैंपियनशिप की फीस की धनराशि का चेक देकर छात्रा का उत्साहवर्धन किया और नेशनल मेडल जीतकर लाने के लिए प्रोत्साहित किया इस मौके पर महाविद्यालय परिवार के प्राचार्य डॉ प्रभात दीक्षित,नफीस अहमद,वंदना दीक्षित, शैशव त्रिपाठी, क्रान्ति गुप्ता, ज्योति श्रीवास्तव, वरुण दीक्षित आदि ने बधाई दी ।

40 करोड़ की लागत से सवायजपुर में बनेंगे 4 पुल- रानू सिंह विधायक

Image
हरदोई- सवायजपुर विधानसभा के तकरीबन 4 दर्जन गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए पुल निर्माण के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रस्ताव पर शासन की मुहर लग गई है। तकरीबन 4085 लाख की लागत से बनने वाले 4 पुलों से बरसात के समय में ब्लॉक और तहसील मुख्यालय से टूटने वाला संपर्क अब नही टूटेगा। विधायक रानू सिंह के विकास के संकल्प की कड़ी में इस बार गर्रा नदी पर नोनखारा के पास नेवादा रामपुर मझियारा संपर्क मार्ग पर 3877.20 लाख की लागत से तो खरगपुर तिराहे से बेहटा रमपुरा मार्ग पर गंभीरी नदी पर 130 लाख की लागत से और खद्दीपुर चैनसिंह में व मुर्चाबाग से सीढ़ेपुर मार्ग पर 39-39 लाख की लागत से सेतु निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। इन दीर्घ व लघु सेतु के निर्माण से क्षेत्र में तकरीबन 4 दर्जन से ज्यादा गांव सीधे ब्लॉक और तहसील मुख्यालय से जुड़ जाएंगे और इनके बीच की दूरी भी घटेगी। नोनखारा के पास गर्रा नदी पर बनने वाले पुल से सब्जी और फूलों की खेती करने वाले किसानों का बिलग्राम और कन्नौज तक सीधा संपर्क जुड़ जाएगा। साथ इन पुलों के बनने से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साधन भी ...

मशहूर शायर अनवर जलालपुरी की 5वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

Image
हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के पूर्व संरक्षक तथा मशहूर-ओ-मारूफ़ शायर "मोहब्बत के सफ़ीर" पदमश्री अनवर जलालपुरी जी की पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्ण पुष्पांजलि  अनवर जलालपुरी थे मोहब्बत के सफ़ीर - हर्ष वर्धन अग्रवाल। अनवर जलालपुरी की रचनाओं के अनुकरण से देश में फैली नफरत हो सकती है समाप्त - हर्ष वर्धन अग्रवाल। अनवर जलालपुरी की यादें आज भी है हमारे दिलों में है जीवित - हर्ष वर्धन अग्रवाल  हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के पूर्व संरक्षक तथा मशहूर-ओ-मारूफ शायर "मोहब्बत के सफ़ीर" पदमश्री शायर अनवर जलालपुरी की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा "श्रद्धापूर्ण पुष्पांजलि" कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के सेक्टर 25, इंदिरा नगर स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल, न्यासी डॉ रूपल अग्रवाल, ट्रस्ट के स्वयंसेवकों व लाभार्थियों ने मरहूम शायर अनवर जलालपुरी जी के चित्र पर श्रद्धापूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की तथा उन्हें याद ...