Posts

Showing posts from March, 2023

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को "सुषमा स्वराज अवार्ड" से किया गया सम्मानित, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने होली मिलन कार्यक्रम में दिए अवार्ड

Image
 कार्यक्रम में चिकित्सा खेल सामाजिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों में वरिष्ठ अधिवक्ता महिमा श्रीवास्तव, शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती सुमन वर्मा प्रधानाचार्य आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्रीमती इंदु शुक्ला व सेवानिवृत्त अध्यापिका श्रीमती कुमुदिनी देवी तिवारी, कविता के क्षेत्र में कवित्री किरण अग्रवाल व अलकाकृती, सामाजिक क्षेत्र में समाजसेवी श्रीमती निरमा देवी, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ अंजू गुप्ता, खेल के क्षेत्र में श्रीमती पूनम तिवारी, स्वयं सहायता समूह के क्षेत्र में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती निर्मला देवी व श्रीमती पूनम देवी आदि बहनों को माला, पुष्प व सुषमा स्वराज सम्मान प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित किया गया।  सम्मानित की गई सभी बहनों ने मंच पर अपने-अपने क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व कार्य पर मजबूती से विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती अलका गुप्ता जी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ने सुषमा स्वराज के जीवन परिचय को बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए सभी बहनों को ...

भाजपा प्रबुद्ध वर्ग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अविनाश मिश्र ने किया होली मिलन का आयोजन, अनुराधा मिश्रा ने किया अतिथियों का स्वागत, फूलों की खेली गई होली

Image
भाजपा प्रबुद्ध वर्ग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अविनाश मिश्र के होली मिलन समारोह में उमड़ी भारी भीड़, आवास विकास कालोनी स्थित जेके पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम के साथ आयोजित बच्चों के ग्रुप डांस,सोलो डांस, होली गीत, फिल्मी गानों के बीच हुआ खूब धमाल। नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स, पत्रकार, अधिवक्ता,भाजपा के नेतागण,व्यापारी गण के साथ गणमान्य लोग ने शिरकत की। संगीत कार्यक्रम में शुक्लाब्रदर्स के विनायक शुक्ला ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। साथ ही प्रीतिमा द्विवेदी ने अपने होली गीत से समा बंधा संगीत कलाकारअमित शुक्ला, हिमांशु मिश्रा,सिंगरअभिषेक ने प्रोग्राम में चार चांद लगाए।  प्रसिद्ध बाल कलाकार अनाहिता ने होली के गानों पर मोहक प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में मुख्य रूप सेभाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र,ज़िला विद्यालय निरीक्षक वी के दुबे, प्रमोद दुबे, नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभागप्रचारककौशलजी,विभागसंयोजक RSS हरिओम,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीश्रीकृष्ण शास्त्री, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजनमिश्र,ज़िलापंचायत अध्यक्ष श्रीमतीप्रेमवती...

होली के त्यौहार के मद्देनज़र कछौना में एएसपी ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक कर सद्भाव पूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की

Image
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने वरिष्ठ नागरिकों की ली बैठक, होली त्यौहार की पूर्व तैयारियों पर हुआ मंथन कछौना, हरदोई (पीडी गुप्ता)  होली पर्व के मद्देनजर कोतवाली कछौना में ग्राम प्रधान, नगर प्रमुख, सभासद, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व राजनैतिक पदाधिकारियों, गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर अपर पुलिस अधीक्षक पूजरी नृपेंद्र ने अपील की, होली का त्यौहार हर्षोल्लास, आपसी सद्भाव, शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने ग्राम वार ग्राम सुरक्षा समितियों व ग्राम वार समस्याओं के बारे में जानकारी ली। होली पर्व के त्यौहार में विवाद की संभावनाएं बनी रहती हैं जैसे समय से पहले होली जला देना, गलत मंशा से आगी लगा देना, कीचड़ फेंकना, महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी करना, शराब के नशे में हुड़दंग करना, शरारती तत्वों द्वारा गलत तरीके से छप्पर झोपड़ी आदि में होली डालना। जबरदस्ती लोगों से चंदा वसूली करना आदि घटनाओं से विवाद पैदा होते हैं,जो बड़ी घटना का कारण बनते हैं। क्षेत्र में कच्ची शराब माफिया, नशीले पदार्थ बेचने वालों पर अभियान चलाकर कार्यवाई की जाएगी। होलिका दहन स्थलों पर पुलिस टीम की तैनाती की ...