पिहानी की बेटी ने देश में किया नाम रोशन
पिहानी की डॉक्टर आमिना ने यूपीएससी सेंट्रल हेल्थ सर्विसेज़ क्वालिफ़ाई कर जिले का नाम किया रौशन, फादर लैंसी रेगो, जोजो सर और संजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं पिहानी(हरदोई) के अली नवाब ज़ैदी की पुत्री डॉ. आमिना सुल्तान ज़ैदी उर्फ जोना का चयन प्रतिष्ठित यूपीएससी केंद्रीय स्वाथ्य सेवा हेल्थ एंड फ़ैमिली वेलफ़ेयर मंत्रालय, भारत सरकार में हुआ है। उनके चयन से पिहानी ही नहीं ,पूरे जनपद में हर्ष की लहर है। सेंट जेम्स स्कूल के फादर लैंसी रेगो, शिक्षक जो जो और संजय शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए आमिना को शुभ कामनाएं दी हैं। डॉ. आमिना का बचपन पिहानी में बीता और उन्होंने सेंट जेम्स स्कूल, हरदोई से अपनी शिक्षा ग्रहण की। उनके दो भाई बड़े अकबर जैदी और उनसे छोटे कामरान जैदी हैं और पुश्तैनी विरासत को संभाल रहे हैं। आमिना के पति सैयद वासिफ हैदर एडिशनल कमिश्नर हैं, जो दिल्ली में कार्यरत हैं। श्रीमती जोना ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज,एएमयू अलीगढ़ से एमबीबीएस और एमडी करने के बाद, डॉ. आमिना ने मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली, हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च, नई दिल्ली...