Posts

Showing posts from February, 2026

पिहानी की बेटी ने देश में किया नाम रोशन

Image
पिहानी की डॉक्टर आमिना ने यूपीएससी सेंट्रल हेल्थ सर्विसेज़ क्वालिफ़ाई कर जिले का नाम किया रौशन, फादर लैंसी रेगो, जोजो सर और संजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं पिहानी(हरदोई) के अली नवाब ज़ैदी की पुत्री डॉ. आमिना सुल्तान ज़ैदी उर्फ जोना का चयन प्रतिष्ठित यूपीएससी केंद्रीय स्वाथ्य सेवा हेल्थ एंड फ़ैमिली वेलफ़ेयर मंत्रालय, भारत सरकार में हुआ है। उनके चयन से पिहानी ही नहीं ,पूरे जनपद में हर्ष की लहर है। सेंट जेम्स स्कूल के फादर लैंसी रेगो, शिक्षक जो जो और संजय शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए आमिना को शुभ कामनाएं दी हैं। डॉ. आमिना का बचपन पिहानी में बीता और उन्होंने सेंट जेम्स स्कूल, हरदोई से अपनी शिक्षा ग्रहण की। उनके दो भाई बड़े अकबर जैदी  और उनसे छोटे कामरान जैदी हैं और पुश्तैनी विरासत को संभाल रहे हैं। आमिना के पति सैयद वासिफ हैदर एडिशनल कमिश्नर हैं, जो दिल्ली में कार्यरत हैं। श्रीमती जोना ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज,एएमयू अलीगढ़ से एमबीबीएस और एमडी करने के बाद, डॉ. आमिना ने मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली, हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च, नई दिल्ली...

नगर में निकली भक्त प्रहलाद की बारात, कुबेर लाल जनसेवा संस्थान ने किया भव्य स्वागत

Image
भक्त प्रहलाद की बारात नगर के विभिन्न मार्गों पर निकाली गई, कुबेर लाल जनसेवा संस्थान ने किया भव्य स्वागत  भक्त प्रहलाद की बारात शहर में निकली, जिसका स्वागत कुबेर लाल जनसेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बारात में शामिल लोगों ने भक्त प्रहलाद की जीवन कथा और उनके भक्ति भाव को याद किया। संस्थान के सदस्यों ने बारात में शामिल लोगों का स्वागत किया और पुष्प वर्षा की । इस अवसर पर निरमा देवी ने कहा, "भक्त प्रहलाद की भक्ति और निष्ठा हमें प्रेरित करती है। हम उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा में जुटे हुए हैं।" इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।