उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, बिंदु सिंह चौहान बनीं ज़िलाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रत्येक 3 वर्ष में सभी जिला नगर एवं कस्बा इकाइयों को भंग करने के पश्चात प्रदेश नेतृत्व ने पुनः पदाधिकारी एवं नई सदस्यता के साथ व्यापार मंडल के गठन का आवाहन प्रत्येक जिला स्तर पर किया। जिसके तहत आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अवध बिहारी मिश्रा के प्रतिष्ठान पर एक बैठक जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित द्वारा बुलाई गई। जिसमें युवा जिला एवं जिला महिला का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित , प्रदेश संगठन मंत्री अजय टंडन द्वारा मंडल में आए हुए नए सदस्यों एवं पुराने पदाधिकारी को मंडल की सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए व्यापार मंडल के नीतियों एवं कार्यशाली के बारे में बताया । इस परिपेक्ष में प्रदेश मंत्री विभु गुप्ता ने संगठन में एकजुट होकर कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया और मंडल की विशेषताओं का बखान किया। जिसमें आज महिला जिला के गठन में बिंदु सिंह चौहान को जिला महिला अध्यक्ष के पद पर सम्मानित कर माल्यार्पण किया गया और उन्हें महिला इकाई की ज़िलाध्यक्ष का प्रमाण पत्र भी दिया गया। नवनिर्व...