अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने फल वितरण और पौधारोपण कर मनाया मंत्री रजनी तिवारी का जन्मदिन



अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा हरदोई के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जिला महिला चिकित्सालय हरदोई में फल वितरित कर व पौधारोपण कर शिक्षा राज्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।
 जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी ने कहा कि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने विपरीत परिस्थितियों से लड़कर आज जिस तरह से राजनीति में आगे बढ़कर ब्राह्मण समाज का नाम रोशन किया ये समाज के लिये बहुत गर्व की बात है। आज उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर संगठन द्वारा फल वितरित कर व पौधरोपण कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की।
परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी ने कहा कि मंत्री जी ब्राह्मण समाज का कुल गौरव है। उन्होंने सदैव सर्व समाज के साथ साथ हर किसी की मदद की है। सभी के सुख दुख में वो सदैव खड़ी रहती हैं। हम सभी को उन पर नाज़ है।
 फल वितरण में जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष के अतिरिक्त जिला हॉस्पिटल के चीफ फरमासिस्ट विजय तिवारी, जिला संरक्षक उमेश मिश्रा, जिला प्रभारी अमित अग्निहोत्री ,जिला सयोजक रंजीत शुक्ला,सत्यम मिश्रा, मनीष पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद मिश्रा,प्रांजल शुक्ला, कुलदीप मिश्रा,प्रशांत मिश्रा पुतानी, पुनीत मिश्रा, अंकित मिश्रा, आयुष अवस्थी, गुडू तिवारी,आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बाल यौन शोषण की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी समाधान अभियान संस्था -सौम्या द्विवेदी

SSN जन कल्याण समिति ने पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को वितरित किये लंच पैकेट, ठहरने का भी किया इंतज़ाम

जिले के प्रमुख व्यवसायी की पौत्री ने निर्धन लोगों के बीच मनाया अपना जन्मदिन, जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री व गर्म कपड़े भी किए वितरित