विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को "सुषमा स्वराज अवार्ड" से किया गया सम्मानित, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने होली मिलन कार्यक्रम में दिए अवार्ड


 कार्यक्रम में चिकित्सा खेल सामाजिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों में वरिष्ठ अधिवक्ता महिमा श्रीवास्तव, शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती सुमन वर्मा प्रधानाचार्य आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्रीमती इंदु शुक्ला व सेवानिवृत्त अध्यापिका श्रीमती कुमुदिनी देवी तिवारी, कविता के क्षेत्र में कवित्री किरण अग्रवाल व अलकाकृती, सामाजिक क्षेत्र में समाजसेवी श्रीमती निरमा देवी, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ अंजू गुप्ता, खेल के क्षेत्र में श्रीमती पूनम तिवारी, स्वयं सहायता समूह के क्षेत्र में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती निर्मला देवी व श्रीमती पूनम देवी आदि बहनों को माला, पुष्प व सुषमा स्वराज सम्मान प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 सम्मानित की गई सभी बहनों ने मंच पर अपने-अपने क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व कार्य पर मजबूती से विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती अलका गुप्ता जी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ने सुषमा स्वराज के जीवन परिचय को बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए सभी बहनों को प्रेरित करते हुए बताया कि वह हमारी पार्टी की सर्वप्रथम महिला प्रवक्ता व केंद्रीय विदेश मंत्री रही। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । 
 होली के अवसर पर होली के गानो पर एक दूसरे को गुलाल , पुष्प वर्षा व मनोरंजन करते हुए गले मिलकर एक दूसरे के होली की शुभकामनाएं दी I मंच का संचालन व सम्मानित की गई सभी बहनों का परिचय महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती मधुबाला ने किया।
कार्यक्रम में कविता टंडन, विनीमा सिंह ,सरला गुप्ता , श्वेता अग्निहोत्री , सुमन सिंह  ,सुनीता राठौर  ,पदमा गुप्ता ,कृति अग्रवाल , प्रियंका सिंह ,किरण सिंघल , श्यामा देवी , चंद्रप्रभा , ऋचा श्रीवास्तव  ,रोली दीक्षित , आस्था प्रजापति , कृति वर्मा , शिल्पी रस्तोगी , रितु गुप्ता , गीता पाल,  सुषमा देवी, सुधा वर्मा आदि अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रही।

Comments

Popular posts from this blog

बाल यौन शोषण की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी समाधान अभियान संस्था -सौम्या द्विवेदी

SSN जन कल्याण समिति ने पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को वितरित किये लंच पैकेट, ठहरने का भी किया इंतज़ाम

जिले के प्रमुख व्यवसायी की पौत्री ने निर्धन लोगों के बीच मनाया अपना जन्मदिन, जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री व गर्म कपड़े भी किए वितरित