सवायजपुर विधानसभा के पाली कस्बे में निकाली गई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, ज़िलाध्यक्ष भी हुए शामिल

 भारत जोडो यात्रा को जनसमर्थन देने के लिए जनता का आभार व्यक्त करने व हाथ से हाथ जोडो अभियान का निमंत्रण देने निकले कांग्रेसी
 प्रांतीय अध्यक्ष माननीय नकुल दुबे के निर्दशानुसार राहुल गाँधी जी की भारत जोडो यात्रा को समर्थन देने के लिए जनता का आभार व्यक्त करने के लिए धन्यवाद पद यात्रा का आयोजन सवायजपुर  विधानसभा के नगर पाली में किया गया।
पदयात्रा का आयोजन कांग्रेस नेता कादिर खान ने किया। पदयात्रा का नेतृत्व समाजसेवी सवायजपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राजू ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि देश भर में राहुल गाँधी जी की भारत जोड़ो यात्रा को अपार स्नेह व समर्थन मिल रहा है। नफरत के खिलाफ मोहब्बत का पैगाम लोगों तक पहुंच गया है। आपसी भाई चारे को मजबूत करती हुई यह यात्रा आगे बढ़ रही है।
समाजसेवी एवं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि भारत जोडो यात्रा ने मोहब्बत का सन्देश देकर एकता, समता, सदभावना की भावना को मजबूती दी है। समाज का हर वर्ग जात पांत, धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर इस यात्रा के साथ जुड़ रहा है।इस क्रम में सवायजपुर विधानसभा से भी सैकड़ों साथी यूपी में यात्रा में शामिल हुए। हर गांव हर नगर में जन मानस राहुल जी के प्रयासों का समर्थन कर रहा है। उन सभी को बहुत बहुत धन्यवाद एवं हृदय से आभार।
धन्यवाद पदयात्रा के आयोजक कादिर खान  ने कहा कि पाली नगर की जनता व कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा को आशीर्वाद देकर हमारा मनोबल ऊँचा किया है। मंहगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से त्रस्त जनता ने अब कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। देश का संविधान व हमारी धरोहर, संस्थान बचाने के लिए कांग्रेस के साथ जुड़ें। हम लोग भी मेहनत करके पार्टी संग़ठन को मजबूत करेंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, शाहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष निकेश सिंह यादव, आमिर, प्रवेश कुमार, शादाब कुरैशी, रामनिवास कुशवाहा, गुलशेर खान, शमशेर, असलम, इस्तियाक, रईस खान, फैजान वारसी, सलीम, नाजिर अली, इसरार खान, मलिक फिराकत अली, मकसूद, अबरार खान, सखावत, अबरार, मुन्ने, उमेश, वसी उल, संजय कुमार, राहुल वर्मा, आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बाल यौन शोषण की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी समाधान अभियान संस्था -सौम्या द्विवेदी

SSN जन कल्याण समिति ने पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को वितरित किये लंच पैकेट, ठहरने का भी किया इंतज़ाम

जिले के प्रमुख व्यवसायी की पौत्री ने निर्धन लोगों के बीच मनाया अपना जन्मदिन, जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री व गर्म कपड़े भी किए वितरित