कांग्रेस नेत्री मंजूलता मित्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी को समर्थन देने के लिए यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए हरदोई के कांग्रेसी

ज़िले के कांग्रेसियों द्वारा आज नगर में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया, यात्रा गांधी प्रतिमा से शुरू होकर पूरे शहर में घूमी
 सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए तत्पश्चात भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर उनको नमन किया गया ।
तिकोनिया पार्क में भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी गण व कांग्रेस कार्यकर्ता गण द्वारा भारत जोड़ो यात्रा गांधी प्रतिमा से जिला अस्पताल रोड से सिनेमा चौराहा से बड़ा चौराहा होते हुए मुन्ने मियां चौराहे से महाराज सिंह पार्क से होते हुए रामदत्त चौराहा से नुमाइश चौराहे तथा रोडवेज बस अड्डा होते हुए जेल रोड स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन हुआ आज हरदोई शहर के मुख्य मार्गों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला इस पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेसी जनों व कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस पदयात्रा में नफरत छोड़ो भारत जोड़ो राहुल गांधी प्रियंका गांधी के नारे लगाए गए इस पदयात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज राजकिशोर दीक्षित पूर्व जिलाध्यक्ष  राजीव कुमार सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी पीसीसी सदस्य अनुपम दीक्षित ने पदयात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की है जिसमें लगभग 4500 किलोमीटर की यात्रा में नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का संकल्प दोहराते हुए संपूर्ण भारत में सांप्रदायिक शक्तियों को मुंह तोड़ जवाब देते हुए भारत में भाईचारा अमन चैन एवं देश की खुशहाली एवं तरक्की तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है। जहां-जहां यात्रा निकल रही थी, वहां वहां भारी संख्या में आम लोगों का समर्थन देखने को मिल रहा था जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत फूल बरसा कर दिया इस यात्रा का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती मंजूलता मित्रा कर रही थी।
इस यात्रा में कांग्रेस के फ्रंटल जिला अध्यक्षों में प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आफताब हैदर, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तुषार दीक्षित, एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक अमरेंद्र त्रिपाठी,Sc-St के जिला जिलाध्यक्ष विनीत वर्मा, प्रदेश सचिव Sc-St पुनीत वर्मा, जिला महासचिव पीसीसी सदस्य श्रीमती गुफरान कौसर ,पीसीसी सदस्य अजीत विशाल नंदवंशी, एनएसयूआई के अध्यक्ष शिवम सिंह चौहान, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह सोमवंशी, पीसीसी सदस्य आशीष पाल ,सोशल आउटरीच विभाग के जिलाध्यक्ष प्रियांशु शुक्ला, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष दीप सिंह गौर तथा ब्लॉक अध्यक्ष भरखनी विदुर त्रिवेदी, जिला सचिव रूप लाल कोरी,पूर्व पीसीसी सदस्य कमलेश रस्तोगी, जमील गाजी, जिला सचिव शशिकांत तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम प्रकाश त्रिपाठी, विष्णु नारायण, आशुतोष गुप्ता, आदित्य प्रताप सिंह, अंकुर चंदेल  विनीत सोनी ,शाहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष श्री निकेश यादव,नगर अध्यक्ष बिलग्राम राम बाबू जी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बिलग्राम कलेक्टर सिंह यादव,  तालिब भाई, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रांशु, विकास कुमार, लक्ष्मी प्रकाश मिश्रा,सरोज सिंह चंदेल,पूर्व महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा तिवारी,श्रीमती ममता पाल आदि सैकड़ों कांग्रेस जन यात्रा में मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बाल यौन शोषण की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी समाधान अभियान संस्था -सौम्या द्विवेदी

SSN जन कल्याण समिति ने पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को वितरित किये लंच पैकेट, ठहरने का भी किया इंतज़ाम

जिले के प्रमुख व्यवसायी की पौत्री ने निर्धन लोगों के बीच मनाया अपना जन्मदिन, जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री व गर्म कपड़े भी किए वितरित