कांग्रेसियों ने पिहानी में निकाली भारत जोड़ो यात्रा, अजय सिंह, मंजूलता व आफ़ताब सहित सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा
मंगलवार को पिहानी में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन आयोजन किया गया जिसने मुख्य रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष एआईसीसी सदस्य अजय सिंह , NSUI राष्ट्रीय सयोजंक व पीसीसी सदस्य अमलेंद्र त्रिपाठी , प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस मंजू मित्रा ,खेल कूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष तुषार दीक्षित, सोशल आउट रीच जिलाध्यक्ष प्रियांशु शुक्ला, नगर अध्यक्ष पिहानी तंजीम जैदी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे !
अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आफताब हैदर ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश में एकता की भावना का संचार करना है देश में आरएसएस और उनके सह संगठनों द्वारा प्रॉक्सी याचिकाओं को डार कर अल्पसंख्यको के मन में भय पैदा किया जा रहा है जिसे दूर करने का कार्य कांग्रेस पार्टी करेगी।
Nsui राष्ट्रीय सयोजक व पीसीसी सदस्य अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि यह यात्रा बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ है। देश में भाजपा सरकार द्वारा अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। देश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी नज़रो से देख रही है।
Comments
Post a Comment