Posts

Showing posts from August, 2025

"भाजपा सांसद जयप्रकाश के आरोपों का जवाब दें नगरपालिका अध्यक्ष" -आशीष सिंह

Image
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष पर की आरोपों की बौछार   निवर्तमान जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। हरदोई के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हरदोई विधानसभा  से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार में भृष्टाचार चरम पर है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सांसद द्वारा हरदोई नगर पालिका परिषद पर लगाए गए भ्र्ष्टाचार आरोपों पर अब तक चुप्पी क्यों? कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष सिंह कहा कि हरदोई के तत्कालीन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के अकस्मात निरीक्षण में घोर अनियमितता मिली थी। तत्कालीन डीएम कुछ दस्तावेज भी अपने साथ ले गए थे। लेकिन क्या जांच हुई क्या कमी निकली जनता को आज तक पता नहीं लगा और न किसी पर कोई कार्यवाही हुई।   आशीष  सिंह ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कुछ सुबूत भी पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किये (1) वित्तीय वर्ष 2020- 21 में नगर पालिका परिषद हरदोई नोटिस संख्या 956 के माध्यम से दिनांक 01/02...