हरपालपुर में मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव ने केक काटकर की अखिलेश के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन कटियारी डिग्री कॉलेज हरपालपुर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर साथ मनाया गया।
इस अवसर पर पम्मू यादव ने सपा सरकार में अखिलेश यादव द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की तथा उन्हें विकास पुरुष बताया, उन्होंने कहा जनता बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार,महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है। इस सबसे जनता को मुक्ति सिर्फ अखिलेश यादव दिला सकते हैं। उन्होंने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित नेता चंद्रशेखर आज़ाद पर हुए हमले की निंदा की।
इस मौके पर जगमोहन राजपूत पूर्व ब्लॉक प्रमुख, विमल मिश्रा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पप्पू यादव प्रधान ,अमरेश यादव प्रधान,नागेंद्र मिश्रा पूर्व प्रधान,रामनिवास राजपूत पूर्व प्रधान,सुखराम बाबा प्रधान,रामतीर्थ पाल जिला सचिव,रतिराम राठौर,रजनीश पाल,छैलबिहारी राजपूत,पुनीत मिश्रा,अभिषेक मिश्रा, प्रवीन शुक्ला,पप्पू प्रजापति आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

स्टेटस क्लब में मनाया गया "जश्ने आज़ादी" का महोत्सव बच्चों ने बिखेरा जलवा, रिदम बैंड ने मचाई धूम

शायद आप नहीं जानते होंगे हरदोई के बारे में ये दिलचस्प बातें !

SSN जन कल्याण समिति ने जरूरतमंद परिवारों को 2100 रुपए व दीपावली के अन्य उपहार देकर मनाया त्यौहार