चेतना शुक्ला को मिला विवेकानंद यूथ आइकन अवार्ड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

हरदोई की चेतना शुक्ला तिवारी को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राज्यश्री विवेकानंद यूथ अवार्ड से किया सम्मानित।
 शहर निवासी चेतना शुक्ला तिवारी को राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया।
मुख्य समारोह यूपी दिवस पर लखनऊ में आयोजित किया गया। चेतना शुक्ला को यह अवार्ड कोविड काल में जन सहयोग व महिलाओं के उत्थान हेतु विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया।
युवा कल्याण विभाग द्वारा दिये जाने वाला यह पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी में प्रदान किया गया। इसमें पचास हजार रुपये की धनराशि का चेक व स्वामी विवेकानंद की ट्रॉफी दी गई है। राज्यपाल ने अंगवस्त्र पहनाकर व मुख्यमंत्री ने ट्राफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर अलंकृत किया।
आपको बता दें कि श्रीमती चेतना ने अपने निजी व्यय पर कोरोना महामारी के दौरान लोगों के बीच भोजन, वस्त्र, ऑक्सीजन, दवाइयों आदि का वितरण करके उनकी खूब मदद की थी।

Comments

Popular posts from this blog

बाल यौन शोषण की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी समाधान अभियान संस्था -सौम्या द्विवेदी

जिले के प्रमुख व्यवसायी की पौत्री ने निर्धन लोगों के बीच मनाया अपना जन्मदिन, जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री व गर्म कपड़े भी किए वितरित

यूजे इंटरनेशनल स्कूल, कछौना में सीएमओ ने किया पौधरोपण, प्रबंधक शिवम गुप्ता और चेयरमैन जगदीश गुप्ता ने किया स्वागत