कछौना में आयोजित कृषि गोष्ठी में किसानों को नि:शुल्क बीज किट का वितरण
कछौना (हरदोई)
ब्लॉक सभागार में कृषि विभाग की तरफ से किसान मेला व कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा सरकार किसानों की आय दोगुनी के लिए सतत प्रयासरत है। योजनाओं का लाभ सीधे किसानों को मिल रहा है। बिचौलियों का कार्य खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना किसानों के लिए प्राणवायु का कार्य कर रही है। वर्तमान परिवेश में हमें खेती की उर्वरक शक्ति बचाने व मानव स्वास्थ्य को सही रखने के लिए जैविक खेती की ओर अग्रसर होना चाहिए। हमारे द्वारा अंधाधुंध रसायन का प्रयोग करने से मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, इसलिए जैविक खेती की शुरुआत करें।
विशिष्ट अतिथि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा यह ब्लॉक हमारा परिवार है, जिसमें किसान सदस्य हैं। इन आयोजन के माध्यम से किसानों के हितों में चलाई जा रही योजनाओं का ज्यादा से जानकारी कर लाभ उठाना चाहिए। मुख्य अतिथि गणों द्वारा किसानों को निःशुल्क बीज किट उपलब्ध कराई गई। उप कृषि निदेशक नंदकिशोर शर्मा ने किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कृषि विभाग से आए अधिकारीगण व वैज्ञानिकों ने किसानों को जागरूक किया। समूह, बीमा कंपनी, किसान प्रड्यूसर कंपनी द्वारा जागरूकता के लिए स्टॉल लगाए गए। खंड विकास अधिकारी प्रमोद अग्रवाल ने बताया वर्तमान समय में किसान फसल की कटाई के बाद अवशेषों (पराली) में आग लगाने की घटनाएं प्रकाश में आ रहीं हैं। पराली में आग लगाने से पर्यावरण का नुकसान होता है। आप लोग गौ आश्रय स्थल में अपनी पराली दें, उसके बदले वहां से खाद के रूप में गोबर प्राप्त करें। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी नरोत्तम कुमार, उप संभागीय कृषि प्रसार विनीत कुमार ने विस्तृत जानकारी दी। मेले में किसानों ने लाभ उठाया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा नवीन पटेल, मयंक, ग्राम प्रधान कुमार सिंह, महेश गुप्ता, अवधेश गुप्ता, शेरू भाईजान, दिवाकर सिंह, बबलू वर्मा, चंदू सिंह, श्रीश मिश्रा, महामंत्री शिवम मिश्रा, अनूप सिंह, प्रभारी कृषि बीज भण्डार संतोष कुमार, टीए मनोज कुमार, बीटीएम कमलेश, एटीएम रोहित सिंह, राजेश वर्मा सहित दूरदराज के महिला पुरुष किसानों ने प्रतिभाग किया।
रिपोर्ट - पी०डी० गुप्ता
Comments
Post a Comment