हरदोई के कांग्रेसियों में नकुल दुबे ने भरा जोश
संगठन की मजबूती व निकाय चुनाव में जीत के लिए लिए जी जान से जुटें सभी कार्यकर्ता।
नकुल दुबे, प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं उ प्र सरकार में पूर्व मंत्री रहे नकुल दुबे ने सभी सण्डीला, बालामऊ, सांडी, हरदोई, गोपमाउ, शाहाबाद, सवायजपुर, बिलग्राम -मल्लावां आदि विधानसभाओं में भृमण कर संगठन के पदाधिकारियों व पूर्व प्रत्याशियों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती व निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।
प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि संगठन मजबूती व निकाय चुनाव में जीत के लिए लिए जी जान से जुटें सभी कार्यकर्ता।भाजपा के झूठे वादों से निराश जनमानस को कांग्रेस से आस है। श्री दुबे ने कहा कि जन मानस कांग्रेस सरकार बनाने के लिए मन बना चुका है।हम सभी को बूथ स्तर तक संगठन विस्तार करना होगा।हम सभी कार्यकर्ता साथी निकाय चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए जनता के बीच सघन जन सम्पर्क अभियान चलाएंगे।
प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में सभासद व अध्यक्ष हेतु तैयारियां पूर्ण कर।वार्ड व नगरों में पदयात्राएं अयोजित की जाएंगी।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि माननीय शीर्ष नेतृत्वों के निर्देश पर संघठन मजबूती के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विक्रम पाण्डेय, शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, ओमप्रकाश अर्कवंशी, डॉ अजीमुश्शान, आकांशा रावत, सुभाष पाल, राजवर्धन सिंह राजू, नसीम वारसी, नवरत्न द्विवेदी, हरि ओम त्रिपाठी, साधू सिंह, सुनीता देवी, नेतम भारतीय, शशिबाला वर्मा, अजीत सिंह चंदेल, चंद्रकांत दीक्षित, राजेश पांडेय, रवींद्र मिश्रा, मोहन सिंह, राज वर्मा, विनीत वर्मा, शिवा पाल, आफताब हैदर, अमलेंद्र त्रिपाठी, उमेश सिंह, देवेंद्र विक्रम सिंह, आशीष पाल, अजीत विशाल, पुनीत वर्मा, सुदामा प्रसाद, अकील खान, सत्तार खान, डॉ सीपी सिंह, रामेंद्र तोमर, अरविंद शुक्ला, मो इसरार, गुड्डू मिश्रा, सुनील शर्मा, आलम अंसारी, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment