राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हरदोई से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेसी

भारत जोड़ो यात्रा में हरदोई के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में करेंगे शिरकत 
  -अजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष व पीसीसी सदस्य

 आशा सरोज आश्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा आयोजित कांग्रेस जनों की एक अहम बैठक में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्लॉक  एवं नगर अध्यक्ष कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों की मौजूदगी में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश की सीमा में बुलंदशहर में प्रवेश करने के अवसर पर जिला कांग्रेस हरदोई यात्रा का भव्य स्वागत करेगी।
 पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह ने घोषणा की कि राहुल गांधी ने तो देश के लिए इस यात्रा को शुरू किया है और चल दिए हैं देश में कांग्रेस को जोड़ने के लिए इसलिए आज हम सारे कांग्रेसी लोग संकल्प लेकर जाएंगे कि कांग्रेस को मजबूत कर आगामी लोकसभा चुनाव में और अन्य प्रदेशों में जहां समाज विरोधी सरकार है हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वाली सरकारें हैं वहां पर कांग्रेस को जिताएंगे और कांग्रेस की सरकार बनाएंगे इसके साथ ही जनपद हरदोई की 2 लोकसभा सीटों को जीता कर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।
 इस यात्रा के जरिए आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने की एक मुहिम की शुरुआत होगी एक निर्धारित कार्यक्रम तैयार कर अग्रिम आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों की कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व जिला अध्यक्षों अजय सिंह, कुं.मिथलेश सिंह चौहान, डॉक्टर राजीव कुमार सिंह लोध द्वारा संयुक्त रूप से बुलंदशहर में राहुल गांधी जी की भारत जोडों यात्रा के साथ उनके साथ कदम से कदम मिलाते हुए यात्रा के अंतिम चरण तक पहुंचेंगे यात्रा की शुरूआत की जाएगी। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए कुं.मिथलेश सिंह सिंह चौहान और डॉक्टर राजीव कुमार सिंह लोध ने भी पूर्ण सहयोग की घोषणा की है। इस मौके पर जिले के मंजू लता मित्रा, गुफरान कौसर, राजकुमार राजपूत, विकासखंड भरखनी विदुर त्रिवेदी,शाहाबाद से नितेश सिंह यादव अनोखेलाल, राकेश मिश्रा,  रामदुलारी, रामौतार, जमील अहमद गाजी रमेश चंद्र मिश्रा, विनोद गुप्ता, दीप सिंह आदि मौजूद रहे।
जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन संगठन प्रभारी अनुपम दीक्षित ने उपस्थित जनसमूह से घोषणा की कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा जब बुलंदशहर जनपद की सीमा में प्रवेश करेगी जिले से उक्त यात्रा में सम्मिलित होने वाले लोग अपनी सहमति प्रदान करें, ताकि उनके वहां पहुंचने की समुचित व्यवस्था कराई जा सके और यात्रा के संदर्भ में संपूर्ण जानकारी उनको प्रदान किया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

बाल यौन शोषण की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी समाधान अभियान संस्था -सौम्या द्विवेदी

SSN जन कल्याण समिति ने पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को वितरित किये लंच पैकेट, ठहरने का भी किया इंतज़ाम

जिले के प्रमुख व्यवसायी की पौत्री ने निर्धन लोगों के बीच मनाया अपना जन्मदिन, जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री व गर्म कपड़े भी किए वितरित