SSN जन कल्याण समिति ने जरूरतमंद परिवारों को 2100 रुपए व दीपावली के अन्य उपहार देकर मनाया त्यौहार
सात ज़रूरतमंद परिवारों सँग एस एस एन जनकल्याण समिति ने मनाई दीवाली जरूरतमंद परिवार के मुखियाओं को श्रीराम जानकी मंदिर में आवश्यक सामग्री सहित सौपे 21-21 सौ रुपये जनपद की प्रमुख सामाजिक संस्था एस एस एन जनकल्याण समिति द्वारा दीपावली के अवसर पर 7 जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित करके उनके मुखियाओं रामभजन नि.मोहल्ला आलूथोक, अंजली पत्नी स्व कैलाश नि.रद्देपुरवा, रामप्यारी पत्नी स्व जधुनाथ नि.तत्योरा आदि को शहर के लखनऊ चुंगी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में संस्थापक अरविन्द सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आवश्यक सामग्री जैसे खील, खिलौना, चूरा, मिट्टी के ग्यारह दिए, रुई बत्ती, सरसो का तेल, मोमबत्ती, गणेश लक्ष्मी, 1 किलो मीठा, पटाखे, लक्ष्मी स्वरुप झाड़ू, मच्छरदानी सहित लगभग 2100₹ का आर्थिक सहयोग किया गया। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष मीना टंडन ने बताया कि संस्थान द्वारा समय समय जरूरतमंदो के बीच जाकर हर सम्भव मदद का प्रयास रहता है वो लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर कु पूनम सिंह, पिंकी यादव, डा सोहिनी द्विवेदी, रुपाली अग्रवाल,पुनीत गुप्ता, संतोषी वर्मा, आकांक्षा वर्मा, आशीष आदि प्रमुख रूप स...